हिंदी लव स्टोरी हकीकत पर आधारित एक लड़की ने मेरी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी……
- November 04, 2019
हिंदी लव स्टोरी हकीकत पर आधारित
एक लड़की ने मेरी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी……
हेलो फ्रेंड्स, मैं हूँ परेश और आज मैं आपको अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहा हूँ। मेरी प्रेम कहानी बहुत ही रोमांचक थी लेकिन इसने मुझे बहुत दुःख दिया। मैंने एक भोली-भली लड़की से प्यार किया जो सिर्फ दिखने में भोली थी लेकिन अस्सल में वो मुझसे भी दो कदम आगे थी। उसका नाम मैं दुनिया के सामने नहीं लाना चाहता क्योंकि चाहे उसने मेरे साथ कभी भी प्यार न किया हो मगर मेरा प्यार तो सच्चा था। मैं तो उसे आज भी दिल और जान से प्यार करता हूँ। मेरी मुलाकात उसके साथ कुछ इस तरह हुई। वो मुझे bus stand पर खड़ी मिली। उस दिन वो बस की वेट कर रही थी। उसकी बस गलती से छूट गयी और मैंने उस दिन उसे लिफ्ट दी। हमने बहुत सारी बातें की और बातों ही बातों में हमारी दोस्ती हो गयी। हमारी दोस्ती के बाद धीरे-धीरे प्यार हुआ और फिर हमने अपनी बहुत सी यादें बनायीं। हमने धीरे-धीरे अपने future के बारे में सपने देखने start किये। मगर अफ़सोस वो सपने सिर्फ सपने ही बनकर रह गए।
फिर कुछ महीनो बाद मुझे पता लगा की उसने मेरे साथ-साथ तीन ओर boyfriends बनाए रखे हैं और उनके साथ भी उसने वही वादे और वही सपने देखे हैं। जब मुझे इस बात के बारे में पता लगा तो मैं अपने इमोशंस को संभाल नहीं पाया। उस दिन मैं फुट-फुट कर रोया। मैंने उसके लिए क्या नहीं था किया। मैंने उसको एक बांग्ला गिफ्ट किया और उसके papers भी मैंने उसी के नाम पर register करवाए। मगर उसने मेरा मूल्य नहीं जाना। उसने मेरे साथ कभी महोबत्त नहीं की बस धोखे पे धोखा और धोखे ही देती रही। मुझको तो ये भी पता चला की वो मेरी आँखों के सामने मेरे कमीने दोस्त आषीश के साथ भी थी और दोनों ने मिलकर मुझे अच्छा पागल बनाया। उस आशीष को तो मैं छोडूंगा नहीं।
कहते हैं न जब दुःख के बदल आते हैं तब कोई साथ नहीं देता। न कोई अपना और न ही कोई पराया। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैन उसको खुश करने के चक्कर में अपने पिता जी से बहुत झूठ बोले। मैंने अपने पिता जी को झूठ बोल-बोल कर बहुत सा पैसा खर्च कर दिया। और अब जब मेरे घर वालों को सारा सच पता चला तो उन्होंने मुझे घर के अंदर आने से भी मन कर दिया। अब न तो मेरे पास मेरा खुद का घर है और न ही परिवार। घर से निकल देने के बाद मैंने अपने एक दोस्त को फ़ोन किया लेकिन मेरे दोस्त ने मेरा फ़ोन कई बार लगाने के बावजूद नहीं उठाया। मेरा कोई अपना नहीं रहा। किसी ने भी साथ नहीं दिया।
फिर मैं गुरूद्वारे गया और वहां पर लंगर खाया और 3-4 रातें वहां पर गुज़री। उसके बाद मैं नौकरी की तलाश में निकल गया। मुझे एक छोटी सी company में काम तो मिल गया और पेट पालने के लिए पैसे भी आ गए। लेकिन मेरा परिवार, मेरे अपने सब मुझसे दूर हो गए सिर्फ एक लड़की की वजह से। आज मैं बहुत अकेला हूँ और मुझे एक दोस्त की ज़रूरत है जो मेरा दुख समझ सके। मेरी ज़िन्दगी में आँसुओं के सिवाए और कुछ भी नहीं है। काश मेरा प्यार मुझे दुबारा मिल पता तो मैं भी आम लोगो की तरह अपनी ज़िन्दगी जी पाता। अगर आपकी भी इस तरह की दर्दनाक कहानी है तो please मेरे साथ ज़रूर share करें। एक लड़की ने मेरी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी…………..
0 Comments